उत्तरप्रदेश
किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंदर सिंह व उनकी टीम को मिली सफलता
मुजफ्फरनगर – शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में किदवईनगर चौकी इंचार्ज रविंदर सिंह व उनकी टीम के द्वारा लगातार सराहनीय कार्यों को अंजाम देकर अपराधियों पर जबर्दस्त प्रहार किया जा रहा है। आज भी शहर कोतवाली क्षेत्र में पढ़ने वाली किदवईनगर चौकी इंचार्ज रविंदर सिंह व उनकी टीम ने एक शातिर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर ए टू जेड कॉलोनी मछली बाजार के पास से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं पकड़ा गया अपराधी संजय उर्फ अजय पुत्र इंद्रपाल निवासी आदर्श नगर कॉलोनी लोनी जिला गाजियाबाद बताया जा रहा है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 312 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















