उत्तरप्रदेश
Trending

राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा द्वारा रामपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामपुर: राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में युवा रसोई के माध्यम से वृद्धा आश्रम मझरा रामपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सनातनी ने कहा कि पूरे जिले में संगठन के माध्यम से युवा रसोई का प्रारंभ किया गया है जो लगातार अपनी सेवा रामपुर जिले में दे रही है। हर रोज कई जगह संगठन के लोग प्रशाशन के सहयोग से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कुष्ट आश्रम, वृद्धा आश्रम पर भोजन वितरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले में भोजन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जितेन्द्र सनातनी ने बताया कि सभी के सहयोग से ही युवा रसोई कार्य कर रही है। कोविड गाइडलाईन को ध्यान में रखते हुए जहाँ-जहाँ हम मदद पंहुचा सकते हैं वहाँ वहाँ मदद पहुंचा रहे हैं। मौसम चाहे वारिश का हो या आंधी का राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी लोगों की मदद करने में लगे हैं। होम आइसोलेशन वाले गरीब रोगियों को भी भोजन पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिस स्तर से हम कार्य कर सकते हैं उस स्तर से हम तैयार हैं। उन्हें सभी से अपील करते हुए कहा कि महामारी का यह कढिन समय सेवा करने का है जितना हो सके गरीबों की सेवा कीजिए और जिस तरीके से भी कर सकते उस तरीके से सेवा कीजिए।

जितेन्द्र सतनामी, राष्ट्रीय महासचिव – राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button