कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज जनपद में तैनात चौकीदारों का टीकाकरण शीघ्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – नामित नोडल अधिकारी आवास आयुक्त तथा निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण उ0प्र0 श्री अजय चौहान द्वारा तहसील कन्नौज के ग्राम बहादुरपुर उज्जैना, ग्राम मढ़हरपुर, ग्राम बेहरिन एवं तहसील तिर्वा के ग्राम पंचायत पट्टी पवारा के ग्राम पट्टी, एवं ग्राम अगौस में कार्यरत निगरानी समितियों एवं अन्य ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों व संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी को सचेत करते हुए बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने अपने घरों से बिना आवश्यकता के ना निकले और यदि आवश्यकता होती है तो मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बाजार जाएं। उन्होंने ग्रामीण खेटरों का भी भ्रमण किया जिसमें साफ सफाई व्यवस्था सही पाई गई एवं ग्रामीण अंचलों में चलने वाली छोटी दुकानों पर भीड़ को देखते हुए भ्रमण के दौरान दुकान वालों को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग किये जाने हेतु निदेशित किया एवं चेतावनी भी दी कि यदि पुनः भ्रमण के दौरान यदि मास्क का प्रयोग नही पाया जाता है तो दुकानों को बंद भी करवाया जा सकता है।

निगरानी समितियों को कोविड टीकाकरण में तेजी लाये जाने एवं पूर्ण सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य कोविड जांच कराते हुए जांच पॉजिटिव आने की दशा में मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने एवं कोविड प्रोटोकाल का पूर्णानुपालन कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सर्वे के दौरान जो टाइफाइड अथवा मलेरिया के फीवर वाले व्यक्तियों की शिनाख्त की जा रही है उनकव भी संक्रमित मानते हुए अनिवार्य रूप से कोविड जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद में तैनात सभी चौकीदारों को फ्रंट लाइन वर्कर्स के अंतर्गत कोविड टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए।

उन्होंने सभी ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं निगरानी समितियों को मार्गदर्शित करते हुए सभी को कोविड बीमारी के संक्रमण के संबंध में जानकारी दी एवं उससे बचाव हेतु कोविड टीकाकरण हेतु प्रेरित भी किया, जिसके प्रभाव स्वरूप ग्राम अगौस के नव निर्वाचित प्रधान द्वारा मौके पर उपलब्ध चिकित्सकों की टीम द्वारा स्थापित कैम्प में पंजीकरण करवाते हुए टीकाकरण कराया और साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि वे अपने ग्राम वासियों को भी टीकाकरण करवाकर कोविड महामारी से सुरक्षित करेंगे। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर अन्य व्यक्तियों को भी टीकाकरण कराकर सुरक्षित रहने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने सभी को बताया कि निगरानी समिति के सदस्य घर घर भ्रमण के दौरान कोविड के लक्षण युक्त व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगे एवं उनकी कोविड जांच भी कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी समितियां सभी को मास्क, सोशल डिस्टेन्सिंग का प्रयोग करने के साथ ही अनावश्यक रूप से घरां से बाहर न निकलने एवं शासन व प्रशासन द्वारा जनहित में जारी निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराये जाने हेतु भी प्रेरित किया।

ग्रामों में मौके पर कोविड जांच समिति भी उपस्थित थी जिनके द्वारा मौके पर कोविड जांच की गई एवं कोविड से बचाव के तरीके भी बताए गए। उन्होनें निगरानी समिति के सदस्य का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि वह सभी डोर टू डोर स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित करें एवं अपने पास पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट उपलब्ध रखें एवं हर लक्षण युक्त तथा संदिग्ध व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं एवं प्रतिदिन उन व्यक्तियों का नाम तथा फोन नंबर अपने सेक्टर अधिकारी को उसी दिन उपलब्ध कराएं।

जिसके उपरांत संबंधित सेक्टर अधिकारी जनपद स्तर पर स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर पर प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों द्वारा स्क्रीनिंग करने के उपरांत संदेश एवं लक्षण युक्त व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर एंटीजन टेस्ट सुनिश्चित किया जाए जिसके उपरांत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जनपद में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में फॉकिंग, सेनेटीज़शन एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए।

नोडल अधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तिर्वा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 05, लोहिया नगर एवं वार्ड संख्या 08 मो0 इंदिरानगर का भी निरीयक्षण किया जहां मौके पर मास्क का प्रयोग न करने वालों को मास्क का प्रयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया गया एवं मोटार साईकल पर मास्क का प्रयोग न करते दिखने वालों का चालान भी किया गया। उन्होंने वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था सही पाई एवं नॉग्रणि समितियों को शीघ्र सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित निगरानी समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button