धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा में स्नान करते समय में पत्रकार का बेटा डूबा, तलाश जारी
AIRA NEWS NETWORK – धर्मनगरी हरिद्वार आज दोपहर करीब 1:00 बजे हरिपुर कला निवासी पत्रकार राजवीर तोमर का बेटा अपनी बुआ के बेटे के साथ प्रमाण घाट गंगा में स्नान करने गया। जहां पर दोनों स्नान कर रहे थे देखते देखते पत्रकार के बेटे का पानी में पैर फिसलने के कारण वह तेज बहाव में बह गया। इसके बाद दूसरे युवक ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं बचा सका।
जैसे ही युवक के डूबने की खबर स्थानीय लोगों को व परिजनों को लगी सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुचे। जानकारी ली जिसके बाद परमार्थ घाट वालों द्वारा गोताखोरों को सूचना दी गई। जिसमें गोताखोर द्वारा युवक के काफी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी, जिसके बाद परिजनों सूचना दी गई तो सूचना पाकर परिवार जन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बहुत बुरा हाल है वही पत्रकार राजवीर तोमर ने बताया
उनके बेटे का नाम प्रत्यक्ष तोमर है जिसकी उम्र 19 वर्ष बीएससी कर रहा था जो कि पढ़ाई में बहुत अच्छा है वही दूसरे युवक का नाम रितिक तोमर उम्र 20 वर्ष है
ग्राम प्रधान हरिपुर कला गीतांजलि जखमौला व जनप्रतिनिधि मनोज ज़ख्मोला भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पूरी जानकारी ली, उसके बाद ऋषिकेश एस०डी०आर०एफ पुलिस को सूचित किया गया। जिसमें तत्काल एस०डी०आर०एफ द्वारा काफी देर युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक डूबे युवक कोई पता नहीं चल सका। कोशिश की जा रही है किसी भी तरीके से डूबा हुआ युवक मिल जाए शासन प्रशासन भी लगा हुआ है और परिवार के लोग भी बराबर तलाश कर रहे हैं परंतु युवक का पता नहीं चल पा रहा है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















