नई दिल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से कर्नाटक रूट की कई ट्रेनों के संचालन मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है. इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि एसडब्लूआर (SWR) के गदग-होम्बल-गदग बाईपास पर रेलवे लाइन को डबल करने का काम किया जा रहा है. इसके लिए रेलवे ने नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से संचालित किया जाएगा.
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के प्रवक्ता के अनुसार इस कार्य के कारण एनडब्लूआर पर संचालित निम्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा:-
1. ट्रेन संख्या 16587, यंशवन्तपुर-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 20.03.22 को यंशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग वाया रणिबेन्नूर व हुब्बली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया दावणगेरे-अमरावती कालोनी-कोट्टुरू-होसपेटे-कोप्पल-गदग होकर संचालित होगी.
2. ट्रेन संख्या 16588, बीकानेर-यंशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 20.03.22 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग वाया हुब्बली व रणिबेन्नूर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गदग-कोप्पल-होसपेटे-कोट्टुरू-अमरावती कालोनी-दावणगेरे होकर संचालित होगी.
3. ट्रेन संख्या 14805, यंशवन्तपुर-बाड़मेर रेलसेवा जो दिनांक 21.03.22 को यंशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग वाया हुब्बली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया दावणगेरे-अमरावती कालोनी-कोट्टुरू-होसपेटे-कोप्पल-गदग होकर संचालित होगी.

















