International Judo Federation Suspends Vladimir Putin As Honorary President and Ambassador

[ad_1]
नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस (Ukraine-Russia War) के हमले से व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की चौतरफा आलोचना हो रही है. अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. इस बीच इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन (International Judo Federation) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से हटा दिया है. जूडो की इस शीर्ष संस्था ने रविवार को यह ऐलान किया. रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष को 4 दिन हो गए हैं और रूसी सेना चारों दिशाओं से यूक्रेन की ओर बढ़ रही है.
इंटरनेशन जूडो फेडरेशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि, यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण अंतरर्राष्ट्रीय जूडो फेडरेशन ने व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष और एंबेसडर के पद से निलंबित कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन जूडो में ब्लैकबेल्ट हैं और नियमित तौर पर जूडो की प्रैक्टिस करती है. वे जूडो पर लिखी एक किताब के सह लेखक भी हैं.
इसके अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय खेल संस्थाओं ने रूस का बहिष्कार किया है. दुनिया के सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के फाइनल की मेजबानी रूस से छीन ली गई है. इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2022 का क्वालीफाइंग राउंड, फॉर्मूला वन रशियन ग्रांड प्रीमियर, वर्ल्ड कप स्की इवेंट और 44वां शतरंज ओलंपियार्ड रूस में आयोजित नहीं होगा.
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के कार्यकारी बोर्ड ने सभी अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों से कहा कि, रूस या बेलारूस में होने वाले सभी स्पोर्ट्स इवेंट को रद्द किया जाए या उन्हें किसी अन्य स्थान पर आयोजित करें. इसके अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी रूस का विरोध किया है.
फूटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डेनिल मेदवेदेव और रुबलेव जेस जैसे खिलाड़ियों ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले का विरोध किया है. वहीं गुरुवार को UEFA यूरोपा लीग के मैच के दौरान रूस का विरोध हुआ. पौलेंड और स्वीडन ने कहा कि वे 2022 के वर्ल्ड कप में रूस के खिलाफ नहीं खेलेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Russia, Ukraine, Vladimir Putin
Source link


















