AIRA NEWS NETWORK – प्रेमनगर जोहड़ की ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण ,,,निर्माण और खरीद-फरोख्त का कारोबार लगातार जारी है| इन अतिक्रमणकारियों ने पहले और कांग्रेसी और अब के भाजपाई नेताओं के संरक्षण से, न केवल जोहड़ को अवैध निर्माण से भर दिया है ,,बल्कि अब तो आने जाने वाले नागरिकों के लिए ,स्थानीय समाज के लिए रास्ता भी घेर कर सड़क को गलियारा बना दिया है।
ऊपर से बरसात के पानी का जमावड़ा सड़क पर होने के कारण तालाब की स्थिति पैदा हो गई है। लिहाजा इन सब घटनाओं के मद्देनजर मोहनपुर शिव कॉलोनी बस्ती ने पूर्व सैनिक श्रीमान सुनील बहुखंडी जी के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया और प्रशासन जनप्रतिनिधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बुलाए जाने पर भी स्थानीय पार्षद और स्थानीय भाजपा नेता नदारद रहे और जो वहां पर एक आध पहुंचे भी वह भी अतिक्रमण का ही समर्थन करते हुए नजर आए |ज्ञातव्य रहे कि वर्तमान समय में तथाकथित भाजपा नेता ,आज भाजपा के शासनकाल में कमाई का जरिया बना कर बैठे हैं। समाज सेवा के नाम पर ठेकेदारी बारी बारी से हासिल की जा रही है और इसी कारण मलाई चाट लोग भाजपाई बने ,,,भाजपा का ही बंटाधार कर रहे हैं। जोहड़ भी इसी राजनीति का शिकार हो रखा है। जिसका विरोध करने के लिए स्थानीय जनता ने बड़े पैमाने पर उपस्थित होकर के अपना उग्र प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों के धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी।
इस पूरे प्रदर्शन में श्रीमान सुनील बहुखंडी जी के अतिरिक्त बड़ी मात्रा में मातृशक्ति और पूर्व सैनिकों जिनमें सूबेदार मेजर राम चंद्र पांडे ,श्रीमान रामानंद सती जी, श्रीमान राजाराम जी सूबेदार जसपाल सिंह जी ,कैप्टन भगवान सिंह जी, सूबेदार दर्शन सिंह जी ,हरिप्रसाद जी ,वेद गुप्ता जी, श्रीमानबिस्ट साहब ,,श्रीमती सुलोचना रावत, श्रीमती स|वित्री देवी, श्रीमती सुलोचना देवी ,श्रीमती शकुंतला देवी ,श्रीमती पुष्पा , श्रीमती राधा देवी ,श्रीमती दमयंती देवी ,श्रीमती सतेशवरी रावत श्रीमती मीनू जुय|लजी ,,आदि जन समुद|य के साथ-साथ ग्रामीण स्थ|नीय जनता भी मौजूद रहे |
इन सभी को प्रेम नगर क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी व भाजपा के अभिभावक कार्यकर्ता श्रीमान कैप्टन हरिप्रसाद पुरोहित जी का समर्थन और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
उन्होंने भी इस समस्या को शीघ्र हल किए जाने के लिए और उग्र जनसमूह के प्रदर्शन और कष्टों के निवारण के लिए स्थानीय विधायक तक पुरजोर तरीके से अपनी बात को पहुंचाया। और शीघ्र ही इस समस्या के उचित निराकरण का आश्वासन प्राप्त किया। निदान देखा जाना बाकी है कि इससे कालोनी के निवासी अपनी सडक चौड़ीकरण की मांगों और और जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैया और किए गए वादों की धोखाधड़ी के एवज में क्या पाते हैं ,?? खोखले वादे या फिर ठोस काम?






