गोण्डा – आज वजीरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत आने वाले कस्बा डुमरियाडीह में विद्युत करेंट की चपेट में आ जाने के कारण पति पत्नी गम्भीररूप से घायल हो गये,गंभीर अवस्था में पति पत्नी को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियाडीह पंहुचाया जहां से डॉक्टरों ने पति शिवम मिश्रा की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर किया परंतु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत हो गयी।तथा पत्नी का इलाज जिला अस्पताल गोंडा में चल रहा है।
मृतक शिवम मिश्रा उम्र लगभग 32 वर्ष डुमरियाडीह का निवासी है,बताया जाता है कि मृतक शिवम की पत्नी श्रीमती कृष्णावती उम्र लगभग 27 वर्ष आज विद्युत करंट की चपेट में आ गई थी जिसे बचाने बचाने गए शिवम मिश्र भी करेंट की चपेट में आ गए परंतु उन्होंने जिला अस्पताल गोंडा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तथा गम्भीररूप से घायल उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जिला अस्पताल गोंडा में चल रहा है।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















