नगीना – दीप श्रद्धांजलि/मौन पैदल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से निकल कर गांधी मूर्ति पर पहुंच कर सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी व सभी वीर शहीदों की दिव्य आत्मा की शांति के लिए गांधी मूर्ति पर दो मिनट का मौन रखा। दुर्धटना में एक मात्र जीवित बचे केप्टन वरुण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शुक्रवार की देर शाम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, सभी वीर शहीदों की दिव्य आत्मा की शांति के लिए एक दीप श्रद्धांजलि/मौन नंगे पैर पैदल मार्च मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ (बड़ा मंदिर) नगीना से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मझलेटा, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज, पालिका बाजार व तहसील से होते हुए गांधी मूर्ति पर पहुंच कर समापन हुआ। गांधी मूर्ति पर नगर के सेकड़ो देशभक्तों ने शहीदों के फोटो के सामने मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन धारण किया। तथा हेलीकॉप्टर दुर्धटना में एक मात्र जीवित बचे गंभीर घायल केप्टन वरुण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सभी नागरिकों ने पदयात्रा में बिपिन रावत अमर रहे व भारत के शहीद अमर रहे आदि के नारे लगाए। डॉ राहुल त्यागी (सैन्य अध्ययन विशेषज्ञ) के नेतृत्व में निकले नंगे पैर पैदल मौन कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमोद चौहान, पूर्व विधायक सतीश गौतम, आमोद शुक्ला, नीरज विश्नोई, विकास अग्रवाल, सचिन रुहेला, नंदकिशोर कालरा, मुकेश चौहान, भूतपूर्व सैनिक हितेश चौहान, लवी मित्तल, सचिन, अविनाश, हिरनवाल, शीशराम, जगजीत सिंह, कयूम राईन, राजीव सोती, सौरभ कौशिक, विकास गुप्ता, सनी सिंह, विपिन बिश्नोई, राम अवतार विश्नोई, नंदकिशोर सैनी, शीशराम सिंह, रोहित रवि, लवी मित्तल, सौरभ मित्तल, नितिन सैनी, देवेंद्र गुप्ता, हुकम सिंह, मुकेश अग्रवाल, नीरज विश्नोई, विकास गुप्ता, नवदीप शर्मा, प्रदीप गर्ग सहित नगर के दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपनी श्रधांजलि दी।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट




























