AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने 20 तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से तमंचा बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद हुए हैं पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है।
दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराधी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज बिजनौर स्वाट टीम व मंडावर पुलिस ने इनामपुरा नहर पुलिया के पास से तमंचा बेचने की फिराक में बैठे नजाकत नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।नजाकत के पास से 20 बने अद्वबने तमंचे बरामद हुए हैं जानकारी करने पर पुलिस ने नजाकत के घर पर भी छापेमारी की जिसमें तमंचा बनाने के तमाम उपकरण बरामद हुए हैं एसपी धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नजाकत एक शातिर अपराधी है इसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और इसके कई साथी हैं जो फिलहाल फरार हैं जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल नजाकत को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद






