धामपुर – मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की और से आयोजित सत्संग में कबीर परमेश्वर के पवित्र ज्ञान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई साथ ही इस दौरान वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज जी के प्रवचनों की प्रस्तुति दिखाई गई। जिसमे संत रामपाल जी महाराज कहते है कि मनुष्य जन्म बहुत दुर्लभ है, जो केवल ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला है बुराइयों को त्याग कर सतभक्ति करने से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
शनिवार 2 अक्टूबर को सुमंगलम फार्म हाउस नहटौर रोड धामपुर में सत्संग का शुभारंभ हुआ । मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट की और से संत रामपाल जी महाराज के बारे में जानकारी देते हुए बिजनौर कोऑर्डिनेटर विजयपाल दास, महेश दास ने बताया कि ट्रस्ट हर छेत्र में समाज सुधार के कार्यों में जुटा है ट्रस्ट आये दिन दहेज मुक्त शादियां, नशामुक्ति अभियान, पाखण्डवाद , भ्र्ष्टाचार, अंगदान और रक्तदान आदि विभिन्न कार्यो को लेकर सत्संग के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, इस मौके पर, विजयपाल दास, लक्ष्य दास, महेश दास, सुरेंद्र दास, आर्यन दास, सुभाष दास आदि मौजूद रहे।
अमित शर्मा की रिपोर्ट


















