
AIRA NEWS NETWORK – नांगल सोती पंचायत घर में आशा संगिनी संतोष पाल द्वारा सभी आशाओं की मीटिंग की गई जिसमें निगरानी समिति दवा किट वितरित की गई जिसमें आशा संगिनी संतोष पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी गांव में बुखार ग्रसित व्यक्ति मिलने पर यह किट वितरित की जाएगी o से 1 वर्ष 1 वर्ष से 5 वर्ष 6 वर्ष से 12 वर्ष और 12 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों को यह किट वितरित की जाएगी
यह किट स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है आशा संगिनी संतोष पाल द्वारा सभी निगरानी समितियों को को समझाया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में सावधान रहें हमेशा मास्क लगाकर रखें सैनिटाइजर उपयोग बार-बार करते रहे और करोना के नियमों का पालन करते रहें और अपने आसपास के सभी व्यक्तियों को करोना के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते रहें ताकि करोना कि तीसरी लहर से बचा जा सके घर में रहें सुरक्षित रहें
नासिर मंसूरी की रिपोर्ट






