बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर के ब्लॉक कोतवाली में ग्राम प्रधान संगठन का सम्मान समारोह का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर – नगीना क्षेत्र ब्लॉक कोतवाली के सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश बिजनौर के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष माननीय सुरेश सिंह एवं संचालन मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉ सत्येंद्र शर्मा ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव गणेश ठाकुर एडवोकेट ने अपने संबंध में कहा कि ग्राम प्रधानो की मुख्य मांग सम्मानजनक मानदेय दिलाना है।

ग्राम प्रधानों को ₹500000 तक का अधिकार सरकार द्वारा तत्काल दिलाया जाए इन्हीं मांगों को लेकर शीघ्र ही लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी ग्राम प्रधानों से अपनी अपनी भागीदारी करने का आव्हान किया गया और गणेश जी ने कहा हमारे संगठन के पूर्व पदाधिकारी नए-नए संगठन बनाकर ग्राम प्रधानों को गुमराह कर रहे हैं।

ऐसे जो लोग हैं उनसे नवनिर्वाचित प्रधानों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सोमदेव जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति हमेशा जागरूक रहने चाहिए तथा अपने गांव में जनहित के लिए किए गए विकास कार्य को सावधानीपूर्वक कराएं तथा और कहां नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अपने गांव के प्रति व्यक्ति की समस्याओं का समाधान तत्काल करना चाहिए।

कार्यक्रम में सुभाष सिंह संजय सिंह सत्यपाल सिंह शहजाद अनवर सचिन कुमार ग्राम प्रधानों के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम के आरंभ में मंचासीन सभी अतिथियों को ग्राम प्रधानों की ओर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इस प्रधान संगठन के सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह त्रिलोचन सिंह व ग्राम प्रधान धरमवीर सिंह बेनीपुर आदि बहुत सारे प्रधान उपस्थित रहे।

विमल कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button