AIRA NEWS NETWORK – शेरकोट थाना अंतर्गत क्षेत्र शेरकोट ऊमरपुर पालकी रोड पर पूर्व चेयरमैन चौधरी संसार सिंह के पॉपुलर की नर्सरी के सामने से खो नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर रात्रि में घूम रहे आवारा गोवंश में एक बड़ी बछिया को गुलदार ने झपट्टा मारकर निवाला बना लिया क्षेत्र में गुलदार की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जैसा कि पिछले समय में ग्राम उमरपुर पालकी के प्राथमिक विद्यालय पर गुलदार के दो शावक अठखेलियां करते हुए देखे गए थे।
पिछले 2 माह हुए ग्राम हादकपुर के जंगल में एक मादा गुलदार भी मृत अवस्था में पाई गई थी पूरे क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है वन विभाग इस बारे में कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है शायद किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा में हैं आए दिन शेरकोट थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरपुर ,पालकी ,हादकपुर बाल किशनपुर ,नसीरदिवाला लगभग 10 गांव के जंगल में कहीं न कही ऐसी घटना घटित होती रही है।
किसान खेतों पर जाते हुए भी भयभीत हो रहे हैं सभी वन विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार गुलदार को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस और किसी का भी ध्यान नहीं है।।आज सुबह घूमने जाते हुए शेरकोट तैयब सराय के सुरेंद्र कुमार,नीरज कुमार,अखिलेश कुमार, राकेश कुमार आदि कई व्यक्तियों ने अधखाया बछिया का शव देखा तो पास में ही गुलदार को झाड़ियों से निकलकर भागते हुए देखकर भय के मारे भाग खड़े हुए शायद वन विभाग इसलिए इस और ध्यान नहीं देता है वो बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा है।
अमित शर्मा की रिपोर्ट


















