AIRA NEWS NETWORK – सपा का गढ़ कहा जाने वाला जनपद कन्नौज जहां कभी समाजवादियों की तूती बोलती थी 2017 के चुनाव में भाजपा ने सेंधमारी कर 3 में से 2 सीटें जीत कर अपना दमखम दिखाया था! भाजपा शासन में पेट्रोल डीजल गैस की आसमान छूती कीमतों को मुद्दा बनाकर प्रगतिशील समाजबादी लोहिया पार्टी के प्रदेश महासचिव इसरार आलम (थापा) ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जी के कुशल नेतृत्व में हमारी पार्टी भी अच्छा प्रदर्शन कर प्रसपा का ही मुख्यमंत्री बनाएगी संवाददाता पुष्कर शर्मा ने जब सपा और प्र सपा के भाभी भविष्य में एक मंच साझा करने की बात पूछी तो महासचिव जी कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं आएगी और जो भी होगा उसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष जी लेंगे
वही जिला अध्यक्ष देव पाल सिंह यादव ने बताया कि हम लोग जमीनी स्तर पर कार्य करके कन्नौज की तीनों विधानसभाओं पर प्र स पा का परचम लहराएंगे¡ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी शाक्य ने बताया कि मातृशक्ति मिलकर पार्टी को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल निर्देशन में आगामी चुनाव में सत्ता की चाबी प्र स पा के हाथ में होगीl कहने का आशय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया )के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आगामी चुनाव में बड़ा उलटफेर करने को प्रतिबद्ध दिखाई देती है।

















