नहटौर – रात्रि में नूरपुर बाईपास पर तीन गुलदार देखे जाने पर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर घर से बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे नूरपुर बाईपास नई आबादी में एक व्यक्ति ने तीन गुलदारों को देखा।जिसे देख उसने शोर मचा दिया।शोर सुनकर सैकड़ो मोहल्लेवासी लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए।सूचना पर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी मौके पर पंहुचे।राजा अंसारी ने पुलिस को सूचना दी।
जिस पर एसएसआई अनुज तोमर भी मौके पर पंहुचे।जिसके बाद गुलदारों की तलाश की गई मगर कहीं कुछ नही मिला।गुलदार के आने की सूचना पर महिलाएं बच्चे सभी डरे हुए है,वह घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे है।चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नई आबादी में पिंजरा लगवाने को कहा।चेयरपर्सन राजा अंसारी ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर वह तुरन्त उनसे संपर्क करे।


















