बढ़ापुर – गांव नूरपुर अरब में रात्रि में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई जिस में 80 हजार की नकदी व लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आपको बता दें पूरा मामला बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर अरब का है जहां पर रात्रि 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट से जाहिद पुत्र अब्दुल हमीद के घर पर अचानक आग लगी।
जिसमें घर पर बहन की शादी के लिए रखी 80 हजार की नकदी सहित लगभग ₹1लाख के जेवरात ₹1लाख का दहेज का सामान और घरेलू सामान जलकर राख हो गया रात्रि में ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई जिसमें स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड ने मुश्किलों के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुका था।
सौरभ कुमार की रिपोर्ट


















