करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा खरीफ मार्केंटिंग सीजन 2021-22 के लिये फेयर एवरेज क्वालिटी की धान और मोटे अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया हैं। उन्होंने बताया कि कॉमन वैरायटी की धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जबकि ग्रेड ए की धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति किवंटल तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ज्वार की हाईग्रेड वैरायटी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2738 रुपये प्रति क्विंटल तथा मॉलडांडी वैरायटी की ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2758 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया हैं ।उन्होंने कहा कि बाजरा का न्यनतम समर्थन मूल्य 2250 रुपये प्रति क्विंटल , रागी का 3377 रुपये प्रति क्विंटल तथा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1870 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।


















