बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बस की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मामला जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। जहाँ सोमवार की रात्री करीब साढे नौ बजे ग्राम पित्तानेहडी के सामने नहटौर कोतवाली रोड पर नेपाल नम्बर की एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा में सवार महेन्द्र पुत्र मंगू सिंह व उसका पुत्र सचिन निवासी ग्राम लकड़ा थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोतवाली देहात स्थित पीएचसी में भर्ती कराया।

जहाँ चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पुत्र सचिन की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर बस का ड्राइवर मौका देखकर घटना स्थल से फरार हो गया जबकि परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button