कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले मैं भी सरकार द्वारा 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कल से वैक्सीन लगनी है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जब हमारी टीम ने जाना तो कुछ दंग कर देने वाली तस्वीरें सामने आई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ में तो गंदगी और आवारा जानवरों की भरमार थी शौचालय ऐसा था कि जहां पर रोगी जाने से भी घबराए पास में ही बने महिला अस्पताल में तो आलम यह था की बिना पंखे के नीचे अस्पताल के बाहर जमीन पर एक गर्भवती महिला लेटी हुई थी और पंखे के नीचे एक कुत्ता सो रहा था वही जिस रास्ते से कोविड वैक्सीन कराने के लिए लोग आएंगे उस रास्ते पर भी गंदगी का अंबार पड़ा था ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवारा जानवरों की भरमार थी ऐसे में यूपी के मुखिया के आदेशों की धज्जियां किस तरह उड रही है इन सब तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है भले ही बड़े बड़े दावे क्यों न किए जाते हैं लेकिन कहीं ना कहीं जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ग्रामीणों को जानकारी का पूरी तरह से अभाव है उनको यह तक नहीं मालूम कि कैसे और कहां पर वैक्सीन लगेगी रजिस्ट्रेशन कैसे होगा रजिस्ट्रेशन कहां पर कराना है मोबाइल में किस साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन होना है ।
वही ग्रामीणों की माने तो ना तो कोई स्वास्थ विभाग की टीम यहां आई और ना ही कोई माननीय आए चाहे वह विधायक हो सांसद हो या फिर स्थानीय नेता सब के सब कोरोना काल में सिर्फ और सिर्फ पूरे वादे करें हैं जमीन पर कोई नेता नहीं दिखाई दिया।
दीप सिंह की रिपोर्ट






