AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में महिलाओं सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाजार/रेलवे स्टेशन/बस स्टैण्ड/सार्वजनिक स्थानों में एण्टी रोमियो चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बिना वजह घूम रहे लड़को को ब्रीफ किया गया।
साथ ही महिलाओं से वार्ता कर उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में सुझाव दिये गये व यू0पी0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा सम्बन्धी एप्लीकेशन यूपी0 112/ वूमेन पावर लाइन 1090/ यूपी0 कॉप एप एवं पुलिस मीडिया सेल के बारे मे जानकारी देकर जागरूक करते हुए सुरक्षा भावना का अहसास कराया गया ।
COVID-19 गाइडलाइन का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से घूमने पर मना किया गया, सभी लोगो से मास्क लगाने की अपील की गयी बिना बजे घर से बाहर ना निकले घर से निकलते वक्त मस्का अवश्य लगाएं भीड़भाड़ वाले कम से कम जाएं 2 गज की दूरी बनाकर रखें आपकी थोड़ी सी लापरवाही कहीं तीसरी लहर को दावत ना दे दे इसलिए सावधानी करते हैं लापरवाही बिल्कुल ना पढ़ते हैं। महिला थाना प्रभारी नमिता सिंह,व एंटी रोमियो टीम व कोतवाली टीम द्वारा आई. टी. आई. रोड आदि जगहों पर आमजन को जागरूक किया गया।






