लालकुआं – अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहाँ लालकुआं के सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि जंगल से खाने की तलाश में आए हाथी की ट्रेन की चपेट मैं आने जाने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं के सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास आज सुबह 4:20 पर नर हाथी की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत दर्दनाक मौत की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे।लालकुआं के उक्त स्थान पर पूर्व में भी हाथियों की ट्रेनों की चपेट में आने से मौत हो चुकी हैं। परंतु वन विभाग ने कोई ऐसा समाधान नहीं निकाला है जिससे हाथियों को या अन्य किसी जानवर को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया जा सके
अब देखना यहां पर यह होगा वन विभाग कोई पुख्ता इंतजाम पर करता है या फिर खाना पूर्ति होती है क्योंकि इससे पहले भी मात्र खानापूर्ति ही हुई है वन विभाग कभी भी गंभीर नहीं हुआ है अगर गंभीर होकर कार्य किया होता तो यह हादसे नहीं हो रहे होते
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















