AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डा0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र तथा जनपद की सीमाओं में बने बैरियरों में चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
वही अल्मोड़ा पुलिस सदैव अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहती है आज, इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद सिंह मेहता द्वारा दौराने चैकिंग कार्बेट रिवर क्रिक के पास बदनगढ़ नदी पर बने पुल पर एक महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ किये जाने पर नूरजहाँ पत्नी स्व0 जुल्फिकार उम्र 35 वर्ष R/O बड़े वाले की जारद वार्ड नं0 1 निझड़ा फार्म थाना ITI ऊ0सि0नगर को चैक करने पर उपरोक्त के कब्जे से 02 बैग के अन्दर क्रमशः 13.400 किलोग्राम व 7.600 कुल 21किलोग्राम गाँजा (कीमत 1,50,000 रुपये) बरामद कर NDPS एक्ट के अन्तर्गत उक्त महिला को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया की पूछताछ में बताया कि महिला गांजा को बेचने हेतु सराईखेत से काशीपुर ले जा रही थी। पकड़ में आने पर उचित कार्यवाही की गयी है यहां आपको बता दें इससे पहले भी नशे की बड़ी खेप पकड़ कर नशा कारोबारियों की कमर तोड़ चुकी है अल्मोड़ा पुलिस लगातार अल्मोड़ा पुलिस का सराहनीय कार्य चल रहा है नशा कारोबारी हो या कोई भी अपराधी हो अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता है ।
बरामदगी
21 किलोग्राम गाँजा।
कीमत
1,50,000 रुपये।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद सिंह मेहता
2- आरक्षी जबर सिंह
3- महिला आरक्षी- नीतू सिंह
अल्मोड़ा पुलिस आम जनता से आग्रह करती है क्या अगर आपके पास नशा कारोबारियों के बारे में कोई सूचना हो या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें तो सीधे आकर अपनी पुलिस से संपर्क करें सूचना को साझा करें आपका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















