बिज़नेस

Earn money start brick making business invest 2 lakh earn crore of rupees check details and process achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया (Profitable business idea) के बारे में बताने जा रहे हैं. इससे आप सालभर में ही करोड़ों का मुनाफा (earn money) कमा सकते हैं. अगर आपके पास अपनी जमीन है और आप कम निवेश में कारोबार शुरू (Starting own Business) करना चाहते हैं तो आप राख की ईंटें बनाने का कारोबार (Brick making business) शुरू कर सकते हैं.

इसके लिए 100 गज जमीन और कम से कम 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इससे आप हर महीने 1 लाख रुपये और ज्‍यादा मांग होने पर सालाना करोड़ों की कमाई कर सकते हैं. तेजी से हो रहे शहरीकरण (Urbanization) के दौर में बिल्डर्स फ्लाई ऐश (Fly Ash Business) से बने ईंटों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं.

ऑटोमेटिक मशीन से बढ़ जाते हैं मौके
इस कारोबार में ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल कमाई के मौके को बढ़ाता है. हालांकि, इस ऑटोमेटिक मशीन की कीमत 10 से 12 लाख रुपये तक है. कच्चे माल के मिश्रण से लेकर ईंट बनाने तक काम मशीन के जरिए ही होता है. ऑटोमेटिक मशीन के जरिए एक घंटे में एक हजार ईंटों को बनाया जा सकता है, यानी इस मशीन की मदद से आप महीने में तीन से चार लाख ईंटें बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Business Idea : नौकरी छोड़ शुरू करें यह शानदार बिजनेस! हर महीने होगी ₹2 लाख तक की कमाई, सरकार देगी 90% मदद

केंद्र और राज्‍य सरकारें दे सकती हैं लोन
इस कारोबार को बैंक से लोन लेकर भी शुरू किया जा सकता है. प्रधानमंत्री रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार के जरिए भी इस कारोबार के लिए लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा मुद्रा लोन का भी विकल्प उपलब्ध है. उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश जैसे राज्यों में मिट्टी की कमी के कारण ईंटो का उत्पादन नहीं होता.

ये भी पढ़ें – GO First ने पेश किया जबरदस्त ऑफर! फुली वैक्सीनेटेड यात्रियों को हवाई किराये में मिलेगी तगड़ी छूट

पहाड़ी इलाकों में बेहतर मौके
इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से ईंटें मंगवाई जाती हैं, जिस पर ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ता है. ऐसे में इन जगहों पर सीमेंट और स्टोनडस्ट से बनने वाले यह ईंटों का कारोबार फायदेमंद हो सकता है. पहाड़ी इलाकों में स्टोनडस्ट आसानी से मिलने की वजह से कच्चे माल की लागत भी कम होगी.

Tags: Brick and mortar retail, Business ideas, Business news in hindi, Earn money

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button