वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शुभारंभ काशी से पुणे तक तेज,सस्ती और आधुनिक यात्रा की शुरुआत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नरेन्द्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी बनारस से हडपसर तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस दौड़ी ||

काशी से पुणे अब आसान भारतीय रेल की अमृत भारत ट्रेन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ||

नॉन-एसी में प्रीमियम सफर अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को मिलेगा आराम और सुरक्षा का नया अनुभव ||

आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जुड़े काशी-पुणे, रोज चलेगी नई ट्रेन ||

ऋचा मधुकर की खास खबर

वाराणसी :- रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा प्रदान करने हेतु बनारस-हडपसर (पुणे)-बनारस नई अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचलन किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को 02531 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया | नियमित रूप से, 22589/22590 बनारस-हडपसर (पुणे) -बनारस अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचलन बनारस से 02 मई, 2026 से तथा हडपसर (पुणे) से 4 मई 2026 से प्रतिदिन निम्नवत किया जायेगा यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है |

22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 मई 2026 से प्रतिदिन बनारस से 18.15 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 19.12 बजे, प्रयागराज जं. से 20.30 बजे,फतेहपुर से 21.52 बजे,गोविन्दपुरी से 23.15 बजे,दूसरे दिन उरई से 1.09 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 03.20 बजे,बीना से 06.07 बजे,रानी कमलापति से 8.12 बजे,नर्मदापुरम से 9.18 बजे, इटारसी से 10.30 बजे,हरदा से 11.17 बजे,खंडवा से 13.20 बजे, भुसावल से 15.20 बजे,जलगांव से 15.47 बजे,मनमाड से 18.05 बजे, कोपरगांव से 18.50 बजे,अहिल्यानगर से 21.00 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 22.25 बजे छूटकर तीसरे दिन हडपसर (पुणे) 00.10 बजे पहुँचेगी |

22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 मई 2026 से प्रतिदिन हडपसर (पुणे) से 7.50 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 8.40 बजे,अहिल्यानगर से 10.00 बजे, कोपरगांव से 12.15 बजे,मनमाड से 13.15 बजे,जलगांव से 15.24 बजे, भुसावल से 16.05 बजे,खंडवा से 18.20 बजे,हरदा से 19.38 बजे, इटारसी से 21.10 बजे,नर्मदापुरम से 21.30 बजे,रानी कमलापति से 22.50 बजे,दूसरे दिन बीना से 01.27 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 4.00 बजे, उरई से 5.47 बजे,गोविन्दपुरी से 8.20 बजे,फतेहपुर से 9.32 बजे,प्रयागराज जंक्शन से 11.30 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 12.57 बजे छूटकर बनारस 14.30 बजे पहुँचेगी |

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 8,सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11,एस.एल.आर.डी.के 2 तथा पैंट्री कार के 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे |

अमृत भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं एवं किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है यह ट्रेन आकर्षक डिज़ाइन एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त है यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूत करती है | तकनीकी दृष्टि से भी अमृत भारत एक्सप्रेस अत्यंत सुरक्षित है कवच सिस्टम से युक्त इस ट्रेन में सेमी ऑटोमेटिक कपलर,क्रैश ट्यूब एवं ईपी- असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाये गये हैं जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके | इसके सभी कोच पूरी तरह से सील्ड गैंग-वे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से युक्त हैं |

इस ट्रेन में यात्रा के दौरान आराम का विशेष ध्यान रखा गया है ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किये जाने से कोच जोड़ते या अलग करते समय झटका या शोर नहीं होता | डिफॉर्मेशन ट्यूब दुर्घटना की स्थिति में झटका कम कर देती है पुश-पुल तकनीक इसकी रफ्तार बढ़ाने में मदद करती है |

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों में आधुनिक फीचर में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल,मोबाइल होल्डर,बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स,आरामदायक सीटें एवं बेहतर बर्थ सम्मिलित हैं | हर शौचालय में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली,ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधायें दी गई हैं | इस ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिये भी विशेष शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं साथ ही,हर यात्री के लिये फास्ट चार्जिंग पोर्ट एवं पैंट्री कार जैसी सुविधायें यात्रा को और सुखद बनाती हैं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button