स्योहारा – एक तरफ सरकार को दावे की हर पीड़ित को सुलभ और शीघ्र न्याय मिलेगा तो दूसरी तरफ प्रशासन का ढुलमुल रवैया इन दावों की पोल खोल देता है,इसी के चलते दिव्यांग राजू शर्मा पुत्र मुन्नीलाल शर्मा निवासी हिन्दू चौधरियान का अशोक सक्सेना पुत्र राधेलाल सक्सेना निवासी मुस्लिम चौधरियान पर बरसो पुराना 1 लाख 24 हज़ार का कर्ज है जिसको वापस पाने के लिए दिव्यांग व बेहद बदहाली में जीवन गुजार रहे राजू ने स्थानीय थाने से लेकर डीजीपी तक से रकम वापस दिलाने की गुहार लगा चुका है लेकिन बरसो गुज़र जाने के बाद भी उसको केवल आश्वासन मिल रहा है। अब मुसीबत की ज़िंदगी जी रहे राजू ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक अपनी गुहार पहुंचाने की अपील की है


















