
AIRA NEWS NETWORK – मुख्यालय, जिला राजगढ़।पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज, श्री इरशाद वली का जिला दौरा। जिले के प्रथम दौरे के दौरान समस्त अनुविभागीय अधिकारी गणों सहित समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। प्रथम परिचय उपरांत दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश, कहा कोरोना संक्रमण के चलते खुद भी महफूज रहें ताकि दूसरों की सुरक्षा और पुख्ता हो सके
सर्वविदित है कि मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों में आयुक्त प्रणाली लागू कर दी गई है, प्रदेश के भोपाल एवं इंदौर शहर में लागू की गई कमिश्नर प्रणाली के चलते पुलिस विभाग को और मजबूती मिल गई है साथ ही विभाग में कार्य करने की क्षमताओं में भी बढ़ोतरी हुई है, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को नवीन पदभार देकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात रेंज के पद की कमान तेजतर्रार अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली को दी गई है जिसके चलते पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली के द्वारा कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लेने हेतु जिले का दौरा किया।
जिले में आगमन उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, इस मौके पर उपस्थित जिला दंडाधिकारी श्री हर्ष दीक्षित, एवं पुलिस कप्तान द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तदोपरांत रक्षित केंद्र सहित जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया, इस दौरान नियंत्रण कक्ष में आहूत समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गणों से रूबरू होकर उन्हें दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से परिचय उपरांत जिले की भौगोलिक एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर उन्होंने सभी से प्रथक प्रथक चर्चा की साथ ही उपस्थित अधिकारी गणों को कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के गुर भी सिखाए।
जिले के सम्माननीय पत्रकार गणों से रूबरू होते हुए उन्होंने जिले में आगमन के बारे में उन्हें बताते हुए कहा वर्तमान परिदृश्य में जिले की कानून व्यवस्था के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे साथ ही संक्रमण के खतरे को मद्देनजर रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया की संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिले में समस्त पुलिसकर्मियों को चाहिए कि वे स्वयं एवं अपने परिवार का ख्याल रखें जब वे महफूज रहेंगे तभी वे जनता की सेवा पूर्ण निष्ठा के साथ कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था हेतु बेहतर प्रयास कर कर रहे वहीं कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु और अधिक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उनके द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विशेष निर्देश देकर कर्मचारियों द्वारा एहतियात बरतते हुए अपनी ड्यूटी करने के बारे में दिशा निर्देश दिए गए।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















