अंतरराष्ट्रीय
Trending

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता का संदेश लेकर होगी साइकिल रैली और पैदल मार्च

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम बीकानेर और वृक्षित फाउंडेशन तथा शहर के जिम्मेदार युवाओं की टीम द्वारा स्वच्छता के संदेश के साथ साइकिल रैली तथा पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत समिति कार्यालय से सुबह 7:30 बजे साइकिल रैली रवाना होकर म्यूजियम सर्किल, पब्लिक पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे स्वच्छता के संदेश वाली पैदल मार्च कलेक्ट्रेट से निकल कर सार्दुल सिंह सर्किल, केईएम रोड, हनुमान जी मंदिर होते हुए वापस कलेक्ट्रेट आएगी। पैदल मार्च का नेतृत्व खुद महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित करेंगी।

महापौर ने बताया की शहर के युवा शहर की समस्याओं और उसके समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। पूर्व में भी साइकिल रैली और वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण तथा स्वच्छता के संदेश के साथ साइकिल रैली और पैदल मार्च किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है इस आयोजन में सारी तैयारियां और कार्ययोजना युवा साथियों ने बनाई है। निगम स्तर पर ऐसे सभी प्रकल्पों का यथासंभव सहयोग किया जा रहा है। अभी स्वच्छ सर्वेक्षण भी है तो ऐसे में स्वच्छता के संदेश की इस रैली से आमजन को जागरूक करने की कोशिश की जाएगी।

वृक्षित फाउंडेशन बीकानेर के प्रवक्ता सोहैल भाटी ने बताया की महापौर सुशीला कंवर जी और नगर निगम लगातार स्वच्छ बीकानेर की ओर प्रयासरत है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है की हम महापौर जी और नगर निगम का इस नेक मुहिम में सहयोग करें। हमारी फाउंडेशन और 500 से भी अधिक युवाओं ने स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया है और आगे भी निगम के सहयोग से इससे जुड़ी गतिविधियां की जाएगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button