AIRA NEWS NETWORK – यूक्रेन पर हो रहे हमलों के विरोध में अब Netflix भी सामने आ चुका है. स्ट्रीमिंग कंपनी ने कहा है कि वह रूस में अपनी सेवा को निलंबित कर रहा है. कंपनी ने अपने द्वारा जारी किये एक बयान में कहा कि जमीनी हालात को देखते हुए रूस में अपनी सेवा पर रोक लगाने का फैसला किया है. वहीं दूसरी तरफ टिकटॉक ने भी रूस में अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने और देखने से रोक लगा दी है.






