AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर में आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वालों और बेचने वालों पर कढ़ाई के साथ पेश आ रही हैं पुलिस पूर्व में जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह आबकारी अधीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा व अन्य अधिकारियों की कच्ची शराब व अन्य नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे जिसके चलते हैं आज बिजनौर के थाना क्षेत्र मंडावली के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौड़ के द्वारा अवैध शराब का निर्माण करते हुए एक अभियुक्त 145 लीटर अवैध शराब 800 लीटर लाहान तथा शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा अवैध शराब निर्माण तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीण रंजन सिंह क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में आज 14 अक्टूबर 2021 को थाना मंडावली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सबलगढ़ जैनदीन मजार के पास अवैध शराब की कसीदगी करते हुए दीपक पुत्र अभय राम निवासी राय घटी लक्सर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 145 लीटर अवैध शराब 800 लीटर लाहान तथा अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए बरामद 800 लीटर लहान मौके पर नष्ट कर दिया गया ।
अभियुक्त दीपक के अन्य साथी अमित पुत्र सतपाल अनुज पुत्र रूप राम सोनू पुत्र करम सिंह निवासी रायघती लक्सर उत्तराखंड मौका ए वारदात से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं अभियुक्तों के संबंध में थाना मंडावली पर मुकदमा आ. संख्या २०३/२१ धारा 60 (२) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। थाना मंडावली पुलिस द्वारा दीपक पुत्र अभय राम निवासी राय घटी लक्सर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास जो 45 लीटर कच्ची शराब, चार रबड़ ट्यूब गैस चूल्हा रेगुलेटर पाइप टीन का टुकड़ा, एलमुनियम का भगोना बड़ा एक छोटा प्लास्टिक पाइप प्लास्टिक की गोल कैन एक पाली गैस का सिलेंडर बरामद किया है।
अभियुक्तों को पकड़ने में थाना मंडावली के उप निरीक्षक धर्मेंद्र कांस्टेबल अनुज शर्मा कांस्टेबल अजय ठाकुर कांस्टेबल शरद पवार कांस्टेबल नीरज भाटी कांस्टेबल प्रदीप कुमार तैनात रहे ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















