उत्तरप्रदेश
Trending

मौत के दो दिन बाद मृतक की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ विभाग व गाँव में हडकंप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर: मौत के दो दिन बाद मृतक की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ विभाग व गाँव में हडकंप मच गया। स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व सम्पर्क में आने वालों के सेम्पल लिये तो वहीं नवचयनित ग्राम प्रधान ने गाँव को सैनेटराइज कराया।

मामला जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव ढकौली का है। यहाँ के संजीव कुमार पुत्र छोटे सिंह को 9 मई को बुखार के चलते बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान 11 मई को उसने दम तोड दिया था। अस्पताल प्रशासन ने उसकी कोविड-19 की एनटीपीसीआर जाँच भेजी थी जो गुरूवार को पोेजेटिव आई। मृतक संजीव के कोविड 19 संक्रमित होने का पता लगने पर हरकत में आये स्वास्थ विभाग की टीम के दिपेन्द्र कुमार, कुशराज सिंह, संजय कुमार आदि ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों व सम्पर्क में आने वाले लोगों की सेंपलिंग की। इस संबन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.गुरूचरण ने बताया कि मृतक की कोविड-19 जाँच पोजेटिव आने पर मृतक के परिजनों व पडोस के दर्जनों लोगों की सेंपलिंग कराई गई है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए नवचयनित ग्राम प्रधान अनीता ने पूरी ग्राम पंचायत की साफ-सफाई कराते हुए तीनों राजस्व गाँवों को सैनेटाइज कराया।

ग्रामीणों कि बात पर विश्वास करें तो 1 मई से 11 मई तक गाँव में छ: महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से संजीव को छोडकर किसी की भी कोविड-19 की जाँच नहीं कराई गई थी। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर कि है कि उक्त मृतकों में से कुछ अन्य मृतक भी कोविड-19 के संक्रमित हो सकते हैं। फिलहाल गाँव में एक के बाद एक मौत होने से ग्रामीण खौफजदा हैं।

साथ ही गाँव में अभी भी बडी संख्या में लोग बुखार से पीडित हैं जो निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों ने पूरे गाँव की जांच कराने की मांग स्वस्थ विभाग से की है।

86% LikesVS
14% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button