करनाल-हरियाणा
Trending

त्रिवेणी में सभी देवी-देवताओं और पितरों का माना जाता है वास: अवतार सिंह

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल: समाधानांचल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के पुण्य कारज को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-6 पार्क नं. 1 पर अवतार सिंह प्रधान सब्जी मंडी आढ़ती एसो. के आह्वान पर त्रिवेणी लगाई गई है। इस दौरान सेक्टर-6 के निवासियों ने भी त्रिवेणी लगाने के कार्य में भाग लिया। इस दौरान त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया और सभी आम और खास से अधिक से अधिक मात्रा में त्रिवेणी लगाने का आह्वान भी किया गया।

इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि हर वो इंसान जो श्रद्धाभाव एवं अध्यात्मिक भाव से त्रिवेणी को लगाता एवं लगवाता है तथा इसका पालन-पोषण करता है, उसका कोई भी सात्विक कर्म विफल नहीं होता है। त्रिवेणी में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। त्रिवेणी हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में त्रिवेणी अवश्य लगानी चाहिए।अवतार सिंह प्रधान सब्जी मंडी आढ़ती एसो. ने कहा कि ये जो पर्यावरण की लड़ाई है वो न्याय की लड़ाई है। हम ये मानते हैं कि वन, जलवायु और पर्यावरण सभी के सांझे सरोकार हैं और इन सांझे सरोकारों का निबाह करना भी हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि ये त्रिवेणी एक साधारण वृक्ष ना होकर इसका अध्यात्मिक महत्व है। त्रिवेणी को शास्त्रों में स्थाई यज्ञ की संज्ञा दी गई है। इस दौरान उन्होंने एडवोकेट संतोष यादव को आश्वासन दिया कि हम ज्यादा से ज्यादा उनकी त्रिवेणी लगाने की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे और कहा कि शीघ्र ही 15/20 त्रिवेणी सब्जी मंडी में भी लगवाएंगे, ताकि आने वाले समय में पर्यावरण के घोर संकट से न जूझना पड़े। त्रिवेणी (बड़, नीम, पीपल) का शास्त्रोंं में विशेष महत्व है। जैसे-जैसे यह त्रिवेणी बढ़ती है वैसे-वैसे आपकी सुख-स्मृद्धि भी बढ़ती जाती है।

उन्होंने कहा कि हर इंसान के थोड़े-थोड़े योगदान से एक बड़ी चीज का निर्माण होता है। यहां बता दें कि अब तक समाधानांचल के तत्वाधान में एक हजार से अधिक त्रिवेणी लगाई जा चुकी हैं। इस मौके पर अशोक बठला, जगदीश अरोड़ा, सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा, राजीव सरीन, प्रवीण सचदेवा, राजन भाटिया, मनीश संधू, मुकेश भल्ला, अवतार सिंह, पवन गर्ग व चेतराम गर्ग सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button