AIRA NEWS NETWORK – आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित महिला के कुल 16,125 रूपये साइबर क्राइम सेल फतेहपुर द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में कराये वापस
वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पर्यवेक्षण में जनपद फतेहपुर साइबर क्राइम सेल के द्वारा साइबर क्राइम के शिकार पीड़ित के खाते में कुल 16,125 रूपये अथक परिश्रम के बाद पीड़ित के खाते में वापस कराये गये ।
दिनांक 19.08.2021 को आवेदिका यासमीन निवासी नई कालोनी बिन्दकी थाना बिन्दकी फतेहपुर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नं0 बन्द होने का मैसेज भेजकर तथा आनलाइन केवाईसी वेरीफाई कराने के नाम पर 10 रूपये फीस जमा करने की बात कराकर झांसे में लेते हुये उनके खाते की जानकारी व ओटीपी पूछकर करके 28000 रू0 की धनराशि निकाल ली जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल श्रीमान् पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर कार्यवाही करते हुये मोबिक्विक व इक्विटास स्माल फाइनेन्स बैंक के अधिकारियों से पत्राचार करते हुये आनलाइन ठगी किए 16,125 रूपये अब तक आवेदिका उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये है। अन्य विधिक कार्यवाही भी साइबर सेल द्वारा प्रचलित है ।
उपरोक्त आवेदिका द्वारा आज दिनांक 22.10.2021 को कार्यालय साईबर क्राइम सेल फतेहपुर में आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया।
साईबर क्राइम सेल टीम-
- निरी0 अतुल्य कुमार पांडेय प्रभारी साईबर सेल
- का0 प्रवीन सिंह
- का0 नीरज कुमार
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















