Business opportunities start mushroom farming with 50k and earn 5 lakh rupees per month varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. अगर आप कम समय में मोटी कमाई करना (Earn money) चाहते हैं तो हम आपको आज एक शानदार बिजनेस आइडिया (New Business Idea) के बारे में बता रहे हैं. जिसे करके कई लाेग करोड़पति बन गए हैं. इसमें हर महीने आप 5 लाख रुपये कमा सकते हैं. ये आइडिया है – मशरूम व्यवसाय (Mushroom Farming) का. जी हां. मशरूम का व्यवसाय (Mashroom business) मुनाफे वाला कारोबार है. मशरूम न केवल पोषण और औषधीय दृष्टि से बल्कि निर्यात के लिए भी महत्वपूर्ण है.
इस कारोबार ने कई लोगों को करोड़पति तक बना दिया है. यही वजह है कि वर्तमान में पढ़े-लिखे नौजवान कमाई के लिए मशरूम खेती पसंदीदा व्यवसाय बनता जा रहा है. मशरूम (Mushroom) की मांग रेस्तरां और होटल के लिए तो होती ही है. यह भारतीय के साथ-साथ विदेशियों के लिए एक हाई रेवेन्यू जेनेरेट करने वाला बाज़ार है.
कैसे करें मशरूम की खेती
अगर आप इस व्यवसाय से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको मशरूम की खेती की तकनीकों पर ध्यान देना होगा. इसे प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है. कम से कम 40×30 फुट की जगह में तीन-तीन फुट चौड़ी रैक बनाकर मशरूम उगाए जा सकते हैं. इस कारोबार को आप सरकारी सब्सिडी की मदद से शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- इस शेयर ने निवेशकों को दिया 1,200% का रिटर्न, 1 लाख बन गए 12 लाख रुपये, जानें आगे कैसी रहेगी चाल?
ट्रेनिंग लेकर करें शुरुआत
सभी एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि अनुसंधान केंद्रों में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी जाती है. अगर आप इसे बड़े पैमाने पर खेती करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा एक बार इसकी सही ढंग से ट्रेनिंग कर लें.
50 हजार से कर सकते हैं शुरूआत
मशरूम व्यवसाय की परियोजना लागत कई कारकों पर निर्भर करती है. इसे आप 50 हजार से लेकर 1 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं. सरकार की तरफ से 40% तक सब्सिडी मिलती है. सरकार ने मशरूम उगाने के लिए कर्ज की सुविधा भी शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी: दिवाली से पहले मिलने लगा है PF ब्याज का पैसा, आप भी चेक कर लें बैलेंस, जानें कितना आया इंटरेस्ट?
जानें कितनी होगी कमाई
अगर आप इसे उन्नत तकनीक के साथ शुरू करते हैं तो आप लाखों में कमाने लगेंगे. इसकी विकास दर पूरी दुनिया में 12.9% है. अगर आप इसे 100 वर्ग फुट के क्षेत्र में उगाना शुरू करते हैं तो आप प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक का लाभ कमा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business ideas, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, Farming, How to earn money, Starting own business
Source link


















