उत्तरप्रदेश

सड़कों में भरे पानी मे नागरिक चलकर घरों तक जाने को मजबूर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – गोंडा जिला के कस्बा बालेश्वर गंज दुर्जनपुर मार्ग पर रामपुर टेंगरा क्षेत्र की सड़कों पर घुटनों तक पानी सड़क पर भरे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के रहने वाले लोग गड्ढा युक्त सड़कों में पानी भरे होने के कारण अपनी जान को हथेली पर लेकर इस पार से उस पार जाने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं इस पर प्रशासन की कोई भी नजर कभी भी इस सड़क की तरफ नहीं पड़ी जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताते चलें कि विगत कुछ दिनों से यहां की सड़कों पर घुटनों तक पानी बह रहा है जिसके कारण वहां के रहने वाले लोग के साथ साथ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कई बार यहां के नागरिकों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग को दी की सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द किया जाए और बीच में एक पुलिया का निर्माण भी कराया जाए जिससे कि जलभराव ना हो सके मगर प्रशासन इस बात को अनदेखा करता चला रहा है जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार रामपुर टेंगरा के व्यक्ति हो सकते हैं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button