क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च

नजीबाबाद – उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला! आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से नजीबाबाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शहर के असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा, कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन कर समाज में असामाजिकता फैलाता है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी! विधानसभा चुनाव के समय यदि कोई भी असामाजिक वीडियो शोशल मीडिया पर डालता है, तो उस पर भी पुलिस तुरंत एक्शन लिया जाएगा! इसलिए कोई भी समाज मे द्वेष फैलाने वाली वीडियो शेयर ना करे! खुराफाती तत्वों पर शासन – प्रशासन की पैनी नज़र बनी हुई है!
क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया, फ्लैग मार्च मे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कर पुलिस का सहयोग करें! भारी फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी दिनेश गौड़ जलालाबाद चौकी प्रभारी एसआई आशीष, एसआई ओमपाल, चौकी प्रभारी जाब्ता गंज धीरज सिंह, सराय चौकी सराय चौकी राजेंद्र कुमार, चौकी सराय सतेंदर पूनिया, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल जयवीर, कांस्टेबल राजेश शर्मा, सत्येंद्र, अनुज कांस्टेबल, गौरव आर्या कांटेबल, आदि फ्लैग मार्च में मौजूद रहे!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















