बिज़नेस

Business opportunities start any of these business with very small investment and earn lakh of rupees check process achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

Business Idea: अगर आप हर महीने तगड़ी कमाई (How to earn money?) करना हैं तो आप बहुत कम लागत में एक कारोबार कर (extra income) सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी नौकरी छोड़ने की भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे ही एक बिजनेस के बारे (Business idea) में बता रहे हैं, जिसमें आप घर बैठे बहुत ही कम लागत में हर महीने लाखों रुपये कमा (Earn money) सकते हैं. वहीं, आप इस बिजनेस की मार्केटिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन (Online business) दोनों तरीकों से करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

कम लागत में शुरू कर सकते हैं चॉक बनाने का बिजनेस
चॉक बनाने के बिजनेस में बहुत कम पूंजी की जरूरत पड़ती है. इसे सिर्फ 10,000 रुपये में घर से ही शुरू कर सकते हैं. चॉक बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती है. इसमें सफेद चॉक के साथ रंगीन चॉक भी बनाई जा सकती है. बता दें कि चॉक मुख्य रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) से बनाए जाते हैं. यह सफेद रंग का पाउडर होता है. यह एक प्रकार की मिट्टी है, जिसे जिप्सम (Gypsum) पत्थर से तैयार किया जाता है.

ये भी पढ़ें- सर्दियों ही नहीं पूरे साल रहती है जबरदस्‍त मांग, शुरू करें ये खेती तो होगा 15 लाख रुपये सालाना से ज्यादा का मुनाफा

कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब ज्‍यादातर राज्‍यों में स्‍कूल-कॉलेज खुल चुके हैं. ऐसे में आप अपने आसपास के कॉलेज और स्‍कूलों से संपर्क उन्‍हें चॉक सप्‍लाई कर हम महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. बाजार में चॉक के एक बॉक्‍स की कीमत 10 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है. क्‍वालिटी के आधार पर आप अपने चॉक की कीमत तय कर हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं.

Chalk Production Business

बाजार में चॉक के एक बॉक्‍स की कीमत 10 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है.

ये भी पढ़ें- Post office Scheme: सिर्फ 1500 रुपये हर महीने जमा कर पाएं 35 लाख रुपये, जानें स्‍कीम के बारे में सबकुछ

सालभर रहती है लिफाफे की मांग, होगी अच्‍छी कमाई
लिफाफे बनाना बहुत ही सरल और सस्ता कारोबार है. इनका इस्तेमाल पैकेजिंग के लिए किया जाता है. ये कागज या कार्ड बोर्ड से तैयार किए जाते हैं. इनकी मांग पूरे साल बनी रहती है. इस बिजनेस को भी आप अपने घर किसी एक कमरे से शुरु करते हैं. वहीं, निवेश की बात करें तो ये कारोबार 10,000 से 30,000 रुपये में शुरू हो जाएगा. बड़े पैमाने पर कारोबार करना चाहते हैं तो आपको लिफाफा बनाने वाली मशीन लगानी होगी. इसके लिए आपको 5,00,000 रुपये तक खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले किसानों की संख्या घटी, लेकिन आवेदन बढ़े

Paper Bags Business 1

आजकल ज्‍यादातर दुकानदार पॉलिथीन के बजाय कागज के बने लिफाफों को तरजीह दे रहे हैं.

आप अपने लिफाफों की सप्‍लाई आसपास के बाजारों में सीधे कर सकते हैं. यही नहीं, अगर आप बड़े पैमाने पर लिफाफे बना रहे हैं तो अपने आसपास के शहरों में भी आपूर्ति कर सकते हैं. लिफाफों का इस्‍तेमाल गिफ्ट पैकिंग से लेकर सब्‍जी रखने तक में किया जा रहा है. आजकल ज्‍यादातर दुकानदार पॉलिथीन के बजाय कागज के बने लिफाफों को तरजीह दे रहे हैं. ऐसे में आ हर महीने अच्‍छी कमाई कर सकते हैं.

Tags: Business ideas, Earn money, Earn money from home, New Business Idea

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button