AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र में अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिला क्षेत्र शव मिलने से मचा हड़कंप हत्या की जताई जा रही है आशंका स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव के शिनाख्त केके जा रहे हैं प्रयास स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्रातंर्गत सरदार खां की पुलिया से ग्राम भनौटी को जाने वाली रोड पर रईस अहमद निवासी मोहल्ला खुराडा कस्बा शेरकोट के खेत में एक अज्ञात पुरूष का शव जला हुआ पड़ा मिला सूचना पर पहुॅची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराये गये परन्तु शिनाख्त न हो सकी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जल अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया गया है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















