बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के प्रवीण पाण्डेय और तारा पाटकर को पत्रकार विकास परिषद द्वारा किया गया सम्मानित
बाँदा – पत्रकार विकास परिषद के बुन्देलखण्ड प्रभारी संजय पटेल के प्रथम बाँदा आगमन पर अपोलो टायर एजेंसी स्थित हाल में बुन्देलखण्ड के पत्रकारों, बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति और बुन्देलखण्ड वासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर और केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थित रही जहाँ आये पत्रकारों ने संजय पटेल, दोनों अतिथियों और पत्रकार विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
पत्रकार एकता को लेकर पत्रकार विकास परिषद ने आवाज बुलंद की और सभी को सदस्यता दिला कर संगठन के अधिकारों की शपथ दिलाई। पत्रकार विकास परिषद के संजय पटेल ने सभी सम्मानित पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही नए सदस्यों को आइडेंटी कार्ड दिया गया। पत्रकार विकास परिषद ने बाँदा जिला प्रभारी हर्ष पाण्डेय और महिला विंग से शालिनी सिंह पटेल को जिला प्रभारी नियुक्त कर संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर ने बुन्देलखण्ड की जन आवाज और पृथक बुन्देलखण्ड राज्य की मांग को बुलंद करने में पत्रकार साथियों का योगदान प्रशंसनीय है। आपको बताते चले कि तारा पाटकर ने अपना कैरियर भी पत्रकारिता से शुरू की और आज बुन्देलखण्ड राज्य आंदोलन और समय न दे पाने की वजह से वह रेगुरल पत्रकारिता से दूर हैं।
केंद्रीय अध्यक्ष बीआरएस प्रवीन पाण्डेय ने संजय पटेल के पत्रकार विकास परिषद में बुन्देलखण्ड प्रभारी बनाये जाने की बधाई दी साथ ही बुन्देलखण्ड में एक दुसरे के संगठन में सहयोग का विश्वास दिलाया। स्वागत कार्यक्रम में सोनी और मानशी छोटी छोटी बच्चीयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सभी का अभिनंदन स्वागत किया। पत्रकार विकास परिषद ने कोरोना काल मे पूरे देश मे लगभग 1 लाख परिवारों तक मुफ्त राशन वितरण का काम किया है और लगातार सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ हिस्सा लेता आ रहा है।
कार्यक्रम में तारा पाटकर, प्रवीण पाण्डेय, संजय पटेल, देवब्रत त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, शालिनी सिंह पटेल, आशा देवी, अनिता वर्मा, अनिल केसरवानी, संतोष मौर्य, बृजेश मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, अनिता वर्मा, अंशू सिंह परमार, सौरभ सिंह, जुगुल किशोर मिश्र, उमेश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार, रामप्रसाद धान्दू, संतोष, धर्मेंद्र सिंह, संदीप, धीरेन्द्र, अजय विश्वकर्मा, मान चंद्र मौर्या आदि रहेl


















