सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने सपा के मुख्यालय लखनऊ में पहुंच कर साइकिल रैली में भाग लिया
AIRA NEWS NETWORK – आज 5 अगस्त 2021 को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल रैली का आयोजन किया गया! वही जिला बिजनौर से जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सहानपुर खुर्शीद मंसूरी ने लखनऊ सपा मुख्यालय में पहुंच कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के साथ साइकिल रैली में भाग लिया! आज माननीय अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर बढ़ती महंगाई सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा उत्पीड़न भ्रष्टाचार महिलाओं का अपमान बढ़ती बेरोजगारी एवं लोकतंत्र की हत्या एवं भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला बिजनौर के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने लखनऊ पहुंचकर साइकिल रैली में भाग लिया! साइकिल रैली में हजारों की तादाद में सपा कार्यकर्ता सपा नेता मौजूद रहे! खुर्शीद मंसूरी ने कहा की समाजवादी पार्टी गरीब,मजलूम मजदूर एवं किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ी है! और उन्होंने कहा की 2022 के मिशन के लिए सपा सरकार पूरी तरह से तैयार है।




























