AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि माननीय निर्वाचक आयोग का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह प्रयास किया जा रहा है कि पूरे जनपद में एक ऐस माहौल हो कि मतदाता अपने आप को स्वतंत्र व सुरक्षित महसूस करें और चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया गया है
चुनाव में किसी तरह की कोई चूक न हो उसी को लेकर गुंडा एक्ट जिला बदल 151 अन्य कई कार्रवाई की गई है और कोई भी प्रत्याशी जलूस या रेलिया नहीं करेगा और गाड़ी पर बड़ा झंडा नहीं लगाएगा चुनाव आयोग का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पोलिंग बूथ पर जो लोग रहेंगे उनको कोरोनावायरस के टीके लगवाने आवश्यक जरूरी हैं
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















