बिजनौर-उत्तरप्रदेश
टीका सब लगवाए कोरोना को हराये : डीपीआरओ सतीश
बिजनौर। ज़िला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने हमारे प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए कहा कि मेने भी टीका लगवाया है मुझे किसी भी प्रकार का कोई दर्द या कमज़ोरी महसूस नही हो रही है और बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
सतीश कुमार ने कहा कि दुनियाभर में चल रही कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को खत्म करने में जिस तरह लॉकडाउन में हम सबने मिलकर एक साथ लड़ाई लड़ी थी अब भी उसी तरह से ही हम सबको बिना डरे कोरोना का टीका लगवाना चाहिए किसी भी भर्म में नही रहना चाहिए टीका लगवा कर भारत जैसे खुशहाल देश से कोरोना को जड़ से खत्म करने में सबको सहयोग करना चाहिए।

सतीश कुमार ने पंचायत राज विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अपने अपने क्षेत्र में सभी जल्द से जल्द कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।




























