बिजनौर-उत्तरप्रदेश
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय
बिजनौर। ठाकुर आयुष चौहान भाजपा नेता नूरपुर विधानसभा ने जानकारी देते हुए बताया कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय जैसे प्रगतिशील दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज अपने विधानसभा क्षेत्र के मोरना मंडल में आमंत्रण फ़ार्म्स ग्राम-ढेला अहीर में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके जीवन दर्शन पर अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी नव निहाल सिंह , मंडल अध्यक्ष राजीव त्यागी , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गोयल, ज़िला मन्त्री नरेश भाटी ,जिला पंचायत सदस्य सुनील सैनी व समस्त सेक्टर प्रभारी व संयोजक उपस्थित रहे ।


















