कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

जागरूक नागरिक बनें, तभी तैयार होगा सभ्य एवं सुरक्षित समाज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज – जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनें, तभी तैयार होगा सभ्य एवं सुरक्षित समाज। बाहरी व्यक्तियों में नहीं अपने आप में सुधार लाएं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चिन्हित स्थलों पर रम्बल स्ट्रिप व स्पीड ब्रेकर कलर कोडिंग करें। सभी ब्लैक स्पॉट्स पर स्पीड लिमिट इंडिकेटर्स लगाए जाएं। हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।

उक्त उद्गार आज मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत जी द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2021 से 28 जुलाई 2021 के मध्य आयोजित होने वाले प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स व अधिकारियों के संबोधन में व्यक्त किये। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई की “प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे, वाहन चलाते समय हमेशासीट बेल्ट पहनेंगे, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे ।

लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे,शराब पीकर या नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे”। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह को वर्ष में 04 बार बनाने का निर्णय लिया है ।

जिसका प्रथम बार आयोजन दिनांक 22 जुलाई 2021 से 28 जुलाई 2021 के मध्य करा रही है, जिसके अंतर्गत इस माह में परिवहन विभाग पुलिस विभाग चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं निर्माण एजेंसियों द्वारा विशेष प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण, हेलमेट एवं सीटबेल्ट पहनने हेतु जागरूक करने का कार्य करने के साथ ही कोविड 19 हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए मार्ग पर नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं को शून्य करने के शासन के प्रयास को सफल करने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से आग्रह किया।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा भी रोजाना में असावधानी के चलते होने वाली दुर्घटनाओं, आदि के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सभी को बच्चों व साथ में साथ चलने वाले व्यक्तियों को यातायात नियमों को पालन करने हेतु प्रेरित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “स्वयं नियमों का पालन करें तत्पश्चात दूसरों को प्रेरित करें”। उन्होंने युवा पीढ़ी की गतिविधियों पर नज़र रखने एवं उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सीट बेल्ट एवं हेलमेट को पहने और सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि साथ में चलने वाले ड्राइवर को नियमित गति में वाहन संचालन हेतु कहें उसे गति बढ़ाने हेतु दबाव न डालें। सबकी सुरक्षा खुशहाल परिवार हेतु अति आवश्यक।

उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि सभी को सोच बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यक्तियों को नहीं, अपने आप को सुधारें और चल रहे अभियान में अपनी अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने भी यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की जान जाने से अन्य व्यक्तियों को होने वाली क्षति को गंभीरता से लेने व नियमों का पालन सुइच्छा से करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग, चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं की व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से होने वाली एक भी मृत्यु किसी भी परिवार व देश के लिए मार्मिक है, अतः यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन करें।


कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, पी0टी0ओ0, जिला वनाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए0आर0एम0 रोडवेज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button