बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, हालत गंभीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला 60% तक जल चुकी है। परिजनों ने महिला को जिंदा जलाकर मारने के आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हरोली का है। जानकारी के मुताबिक स्योहारा थाना इलाके के गाँव सत्तो नंगली के रहने वाले महेंद्र सिंह ने करीब 6 साल पहले अपनी बेटी अमीषा की शादी ग्राम हरोली के रहने वाले राम सिंह के बेटे कुलविंदर सिंह के साथ की थी।

मंगलवार रात गांव वालों ने अमीषा के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे उसके घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जब 26 वर्षीय अमीषा को आग से जलता देखा तो उसे आग से बचाने का प्रयास किया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस औरअमीषा के परिजनों को दी। घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर अमीषा के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल अमीषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़िता का एक 5 साल का लड़का है जिसका नाम आयुष है। आयुष बचपन से ही अपने नाना नानी के पास रहता है। पीड़िता की मां ने अमीषा के साथ ससुर और नन्दोई पर अमीषा को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि अमीषा के पति कुल्वेन्द्र ने दूसरी शादी कर रखी है। कुल्वेन्द्र को दूसरी पत्नी से भी एक लड़का है। पीड़िता का पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ हरिद्वार में रहता है। पीड़िता की माँ की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों पर सम्बधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है.

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button