नूरपुर – मंगलवार को थाना परिसर मे ईद उल फिक्र व अन्य त्यौहारों को लेकर थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने कहा कि रमजान व ईद के त्यौहार को सभी लोग मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। नगर व क्षेत्र में शांति कायम करना उनकी प्राथमिकता है।थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने त्यौहार के दिन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।
कहा कि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो उसकी जानकारी पुलिस को देना आम नागरिक की पहली प्राथमिकता रहे।उन्होने चहा की ईद व अन्य त्यौहारो मे कोई नई परम्परा ना बनाई जाए।जैसे त्यौहार को मनाने आए है वेसे आपसी शोहर्द के साथ मनाए।शांति समिति की बैठक में नगर व क्षेत्र के दोनो धर्मो के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर पुलिस को आश्वासन दिया कि पूर्व की भांति सभी त्योहारों पर शांति व आपसी भाईचारा कायम रहेगा।
बैठक मे मास्टर इलियास,शहर काजी मौलाना मो अली,मुफ्ती आदिल,मोलाना अब्दुल कादिर,कारी असरारुल हक,सभासद संजीव जोशी,हरभजन सिंह अमन,रवीन्द्र सिंह,सरदार अवतार सिंह लक्की,आदी गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















