उत्तराखंड

अल्मोड़ा पुलिस ने ठाना है ,नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे है भिजवाना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – अल्मोड़ा पुलिस एक के बाद एक नशा तस्करों को लगातार गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज रही है ताकि देश का भविष्य छोटे-छोटे बच्चे नशे की लत के आदि ना हो जाए इसी क्रम में आज जिले में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान के तहत अल्मोड़ा नगर में पुलिस व एसओजी की साझा टीम ने 01.76 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो युवकों को दबोच लिया है। ये लोग हल्द्वानी से स्मैक लाकर यहां युवाओं को बेच रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनकी मोटरसाईकिल को सीज कर लिया गया है।

दरअसल, प्रभारी एसएसपी अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में इस बीच पुलिस व एसओजी ने जिले में शराब व मादक पदार्थों की अवैध बिक्री—तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया है। इसी सिलसिले में इस बीच पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अल्मोड़ा नगर के पाण्डेखोला स्थित दीनदयाल पार्क के समीप मोटरसाईकिल संख्या यूके-01 सी-5617 को रोककर चेक किया। तलाशी लेने पर बाइक में सवार दो युवकों के कब्जे से एक बैग में रखी 17.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

साथ ही एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। बरामद स्मैक की कीमत 01.76 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों युवकों दीपक भाकुनी पुत्र कृपाल सिंह भाकुनी निवासी स्यालीधार पाण्डेखोला, अल्मोड़ा तथा सत्यम साह पुत्र विजय साह निवासी लक्ष्मेश्वर, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस दीपक भाकुनी के कब्जे से स्मैक की बिक्री के 32 हजार रुपये भी बरामद किए। दोनों युवकों धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए उनकी मोटरसाईकिल को सीज कर लिया और कोतवाली अल्मोड़ा में उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

मामले पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार ने बताया दोनों युवकों से पूछताछ में पता चला कि यह स्मैक वे हल्द्वानी से खरीदकर लाए थे और अल्मोड़ा में युवकों को बेचने के फिराक में थे। कुछ स्मैक बेच भी दी गई। इस आधार पर पुलिस अब पूछताछ कर जनपद में स्मैक बेचने वालों व खरीददारों को चिन्हित करने की रणनीति बना रही है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, कांस्टेबिल दीपक खनका व दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

अल्मोड़ा पुलिस आम जनमानस से अनुरोध करती है अगर आपके पास किसी भी नशा तस्कर के बारे में कोई सूचना हो या किसी अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के बारे में जो आपके आसपास रह रहा हूं उसके बारे में कोई जानकारी हो या कहीं अपराध होता देखें तो अल्मोड़ा पुलिस से जानकारी को आकर साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button