स्योहारा – एक तरफ भाजपा सरकार की सख्ती और दूसरी तरफ प्रशासन के दावे भी अवैध उगाही जैसी गुंडई परम्परा पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है,इसी क्रम में आज स्योहारा क्षेत्र के मैजिक चालक एकजुट होकर थाने पहुंचे और एक तहरीर सोपते हुए बताया कि वो सब टाटा मैजिक के संचालक हैं ।
धामपुर-स्योहारा को वाहन चलाकर अपना परिवार चलाते हैं हैं और मुरादाबाद मार्ग स्थित रामलीला ग्राउंड पर खड़े होकर सवारी लेते हैं लेकिन अब राजवीर सिंह त्यागी नामक एक व्यक्ति उनसे 20 रु प्रति वाहन की डिमांड कर रहा है,न देने पर चालको के साथ मारपीट करता है इनसब पर रोष जताते हुए सभी चालक आज थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर गुड्डू, सुल्तान,इरफान,खुशी राम,इक़बाल,अनीस,फहीम परवेज़, नाजिम, आदि मौजूद रहे।


















