AIRA NEWS NETWORK – अल्मोड़ा पुलिस के आरक्षी संदीप कुमार जो की एस0एस0पी0 कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात है तथा प्रातः 04 बजे दैनिक सूचना बनाने कार्यालय आते है, ड्यूटी पे आते वक्त अत्यधिक ठंड होने के कारण उन्होंने *कुछ बेघर लोगो को सड़क किनारे ठंड से ठिठुरते हुए देखा जिससे उन्होंने अपने बोनस में मिले पैसों से कंबल वितरित करने की ठानी।
उक्त आरक्षी द्वारा सड़क किनारे कच्चे घरों में रह रहे असहाय और निर्धन लोगों को मिठाई और कंबल वितरित कर वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया I वही संदीप कुमार आमजन से भी अपील की है जो लोग सक्षम हैं वह सड़क किनारे ठंड के मारे फिर रहे लोगों की मदद कर सकते हैं ऐसा करने से एक तुम अपने लोगों की मदद कर पाएंगे दूसरा अपने लिए पुण्य भी कमाएंगे और हम इंसान हैं इंसान को इंसान की मदद करनी चाहिए ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















