AIRA NEWS NETWORK – थाना चौखुटिया क्षेत्रांतर्गत स्थित समस्त बैकों व एटीएम के सीसीटीवी तथा अन्य बाजार में तथा द्वाराहाट, रानीखेत में लगे हुए समस्त सीसीटीवी करीब 150 कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहन संख्या HR12AL-1067 ट्रैस करते हुए चालक अशोक कुमार पुत्र स्व0 श्री राजकुमार निवासी ग्राम व पोस्ट घडवाल तहसील गौहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र-28 वर्ष से पूछताछ करने पर उपरोक्त ने अपने साथी 01-रवि पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम व पोस्ट घडवाल तहसील गौहाना जिला सोनीपत हरियाणा, 02-रिंकू पुत्र सतपाल निवासी उगालन थाना बाँस हिसार तथा 03-संदीप निवासी भूताला जींन्द हरियाणा के साथ मिलकर दिनांक 20 व 21.10.2021 को एटीम क्लोनिंग के जरिये उपरोक्त वादियों के बैंक खाते से नकदी निकासी करने का जुर्म कबूल करने पर अभियुक्त अशोक कुमार उपरोक्त को दिनांक 02.11.2021 को 48 घण्टे के भीतर ग्राम भावड़ सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया ।
अन्य तीन फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है, उपरोक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री दिनेश नाथ महंत ने अभियुक्त अशोक कुमार के बयानों के आधार पर बाताया कि वह 12 वी पास है 12 वीं पास होने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था लेकिन नौकरी न मिल पाने के कारण बेरोजगारी होने पर अपने साथियों के साथ एटीएम क्लोनिंग में लग गया, तथा बताया कि वह चारों मिलकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली जाकर एटीएम की रैकी करते थे तथा ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जिन्हे एटीएम चलाने के बारे में जानकारी नहीं होती है।
ऐसे व्यक्ति को मदद के नाम से अपने झांसे में लेकर उसका एटीएम स्कैन कर लेते थे तथा उसका पासवर्ड भी देख लेते थे, उक्त ने यह भी बताया कि वह लोग पहली बार उत्तराखण्ड आये थे नैनीताल, रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि जगहों में एटीएम क्लोन किये गये, बाद में मध्यप्रदेश जाकर क्लोन बनाकर रूपये निकाले गये थे। अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार किया गया, *मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा द्वारा पुलिस 2500/-00 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
बरामदगी –
घटना में प्रयुक्त वाहन
संख्या HR12AL-1067 हुण्डई वैन्यू,
01 अदद मोबाइल ओपो व 4000/-00 रुपये नकद
पुलिस टीम –
01-उ0नि0 श्री दिनेश नाथ महंत, (थानाध्यक्ष चौखुटिया)
02-उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह राणा
03-उ0नि0 श्री सुनील धानिक
04-उ0नि0 श्री मनमोहन सिंह मेहरा
05-का0 दीपक कुमार
06-का0 लोकेश कुमार
07-म0का0 रीतु रानी
08-कानि0 संदीप सिंह, एसओजी अल्मोड़ा
09-कानि0 मनमोहन सिंह, एसओजी अल्मोड़ा
10-कानि0 भूपेन्द्र पाल, एसओजी अल्मोड़ा
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















